PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी के निकट स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।
महाशिवरात्रि एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालु ढोल–थाली की गूंज के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आए। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार रामेश्वर महादेव मंदिर पांडव काल से स्थापित प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को लेकर क्षेत्र में गहरी आस्था जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसी विश्वास के चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में शांति, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

