PALI SIROHI ONLINE
पाली-खाना बना रही महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कपड़े जल उठे। महिला जोर-जोर से चिल्लाई तो परिजन दौड़कर आए। महिला की कमर-पीठ और पैर का कुछ हिस्सा जल गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला पाली जिले के तखतगढ़ थाना इलाके के गांव मखनगढ़ (चाणोद) का है। घटना शुक्रवार दोपहर हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- मखनगढ़ गांव निवासी गजराज की पत्नी रेखा (35) दोपहर में घर में खाना बना रही थी। आग लगते ही रेखा जोर-जोर से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग भागे। देखा तो रेखा के कपड़ों में आग लगी हुई थी। परिजन ने उसे बचाया और बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार-डॉक्टरों की देखरेख में रेखा का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक रेखा की कमर, पीठ और जांघ का कुछ हिस्सा झुलस गया है। विवाहिता के झुलसने की सूचना पर तखतगढ़ थाना पुलिस ने भी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



