PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर-तखतगढ नगर के चुंडा गली क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी के संदेह में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब किराएदार के बच्चे को बंदर के आने की आहट सुनाई दी, इस पर महिला बच्चों के साथ छत पर पहुंची। मौके के हालात संदिग्ध नजर आने पर उसने अपने पति को सूचना दीसूचना मिलते ही पति सीधे थाने पहुंचा। थाने से चाणौद चौकी के एएसआई जस्साराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से प्लास्टिक के कट्टों में भरे कुछ चोरी किए गए बर्तन बरामद हुए।
पड़ोसी मकान की छत से नीचे उतरने के लिए आरोपियों की ओर से लोहे की सीढ़ी का उपयोग किया जा रहां था, जिसे भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

