PALI SIROHI ONLINE
बांसवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए अगले दिन शव को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंक दिया गया। नाले से शव मिलने पर पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान की।
सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि 6 फरवरी को नाले में क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान विशाल बंजारा (27) के रूप में की। इस मामले में मृतक की मां ने 7 फरवरी को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और दिनेश पर शक जताया था। रिपोर्ट के आधार पर संदेह होने पर पुलिस ने दिनेश और उसके सहयोगी सुशील को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने हत्या कबूल कर ली।
आरोपी के जेल में रहने के दौरान बने संबंध
पुलिस के अनुसार विशाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोपी दिनेश से जेल में मुलाकात कराने के लिए विशाल उसकी प्रेमिका को ले जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जेल से छूटने के बाद दिनेश ने प्रेमिका से शादी कर ली, लेकिन उसे पत्नी और विशाल के संबंधों पर शक हो गया।
आरोपी के जेल में रहने के दौरान बने संबंध
पुलिस के अनुसार विशाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोपी दिनेश से जेल में मुलाकात कराने के लिए विशाल उसकी प्रेमिका को ले जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जेल से छूटने के बाद दिनेश ने प्रेमिका से शादी कर ली, लेकिन उसे पत्नी और विशाल के संबंधों पर शक हो गया।30 जनवरी को दिनेश, विशाल और सुशील साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान विशाल के मोबाइल पर दिनेश की पत्नी का कॉल आया। स्क्रीन पर उसका फोटो देखकर दिनेश का शक और गहरा गया। गुस्से में दिनेश और सुशील ने मिलकर विशाल की हत्या कर दी।
मृतक की मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
इस मामले में 7 फरवरी को मृतक की मां ने सदर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका पुत्र विशाल प्रेम विवाह के बाद परिवार से अलग किराए पर रह रहा था। महिला ने बताया कि उसने रकम गिरवी रखी थी और उसे वापस लेने के लिए बेटे से कहा था। 30 जनवरी को विशाल अपने मित्र दिनेश के साथ सेठ के पास ठिकरिया नाके तक गया था, लेकिन बिना हिसाब किए लौट आया और दिनेश के साथ चला गया।अगले दिन बेटा घर नहीं लौटा। 7 फरवरी को महिला को नाले में पड़ा शव दिखाया गया। उसके दाहिने हाथ पर आकाश नाम गुदा हुआ था। महिला ने आशंका जताई कि विशाल की हत्या उसके मित्र दिनेश और उसके साथियों ने की है। पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगालकर आरोपियों को पकड़ लिया।

