PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा सरुपगंज
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, श्री किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कार्रवाई करते हुए अमराराम खौखर नि.पु. थानाधिकारी मय् टीम द्वारा मुखबिरी स्रोत के आधार प्रकरण सं. 34 दिनांक 06. 03.2023 धारा 458,380,427/34 भादसं. में वांछित अभियुक्त देवाराम पुत्र कसनाराम जाति गमेती भील निवासी रेवा काकरी पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही जो घटना के समय से ही फरार चल रहा था। मुल्जिम लम्बे समय से नहीं मिल रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 2000/- रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। जिसको टीम द्वारा लगातार कठिन परिश्रम कर अपने प्रशिक्षण कौशल से मुखबिर मामुर कर मुल्जिम को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
घटना विवरणः प्रार्थी ललित पुत्र जयशंकर जाति ब्रहाम्ण निवासी दहीसर मुम्बई हाल पुजारी संकटमोचन हनुमानजी मंदिर भुजेला ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि रात्री में अज्ञात चोरो द्वारा हनुमानजी मंदिर भुजेला में घुसकर कुल्हाडीयों से गेट तोड कर व लुट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमे नकदी व सामान लेकर फरार हो गये थे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 34 दिनांक 06.03.2023 धारा 458,380,427/34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुर्व में गिरफ्तार मुल्जिम 01 नाथुराम उर्फ नाथिया, 02 जानीया उर्फ जाना, 03 भोईलाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः देवाराम पुत्र कसनाराम जाति गमेती भील निवासी रेवा काकरी पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.अमराराम खौखर नि. पु थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2. रोहिताश कुमार हैड कानि नम्बर 353 पुलिस थाना रोहिडा
3. रामलाल कानि नम्बर 920 पुलिस थाना रोहिडा
4. अमन कुमार कानि नम्बर 934 पुलिस थाना रोहिडा
5. शंकरलाल कानि नम्बर 407 पुलिस थाना रोहिडा

