PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के सेवाड़ी गांव में भूराराम देवासी की मौत के मामले में चौथे दिन 72 घण्टे बाद गतिरोध टूटा ओर सहमति बनने पर धरना हुआ खत्म,
गोरतलब है कि सेवाड़ी गांव के पास एक कुएं में भूराराम का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी और शव लेने से इनकार कर दिया था।
मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की प्रमुख मांगों मे मामले की जांच को लेकर एसआईटी का गठन, शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम, नामजद आरोपी को हिरासत में लेना और धरने पर बैठे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करना शामिल था। इन सभी मांगों पर पुलिस-प्रशासन ने सहमति व्यक्त की है।
मामले की जांच अब बाली पुलिस के बजाय सोजत वृत्ताधिकारी (CO) रतन देवासी करेंगे। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आज वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक पारसराम चौधरी, सोजत वृत्ताधिकारी रतन देवासी, बाली एसडीएम दिनेश विश्नोई, राष्ट्रीय पशुपालक संघ अध्यक्ष लालसिंह देवासी, डीएन्टी समाज प्रदेश सचिव रतन कालबेलिया कोग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, यशपाल् सिंह अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री मोहनलाल देवासी, पूर्व सरपंच नागेश देवासी, मुंडारा मण्डल अध्यक्ष साकलाराम देवासी, शंकरलाल कोलीवाड़ा, झालाराम देवासी, सेसली सरपंच जगदीश चौधरी, सवाराम, भगाराम देवासी धनपत शामिल थे।


