PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-भगवान महादेव की शादी जोधपुर में 15 फरवरी को धूमधाम से कार्रवाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड की ओर से तैयारियां की जा रही है। विवाह महोत्सव समिति अध्यक्ष सरोज मासी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी शहरवासी आमंत्रित है। सभी बढ़-चढकर हिस्सा लें।समिति के संरक्षक सुरेश अयानी ने बताया- इस बार बाबा खुद दुल्हा बनकर आएंगे। रात के समय श्मशान घाट में उनकी शादी धूमधाम से करवाई जाएगी। पहली बार जोधपुर में इतना बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है।
भूतनाथ महादेव में रात दो बजे होंगे महादेव के फेरे
विवाह महोत्सव समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया- शिवरात्रि के दिन 15 फरवरी की शाम 7 बजे सत्संग भवन से बारात रवाना होगी। यहां से गाजे-बाजे के साथ बारात अचलनाथ जाएगी। वहीं, भूतनाथ महादेव में रात दो बजे महादेव के फेरे करवाए जाएंगे, जहां वरमाला, तोरण आदि रस्म भी पूरी कार्रवाई जाएगी।
ये झांकियां शामिल होंगी
शिव बारात महोत्सव समिति के प्रवक्ता अमित पाराशर ने बताया कि इस बार महाकाल की डोली, उदयपुर ओर जयपुर कि अघोरी टोली, महाकाल कि भस्म आरती, बालोतरा कि गैर, वृंदावन के बांके बिहारीजी का विग्रह, खाटू श्याम बाबा का विग्रह भी शामिल होगा। इस पूरे कार्यक्रम में पुष्प कोलकाता से मंगवाए गए हैं।
