PALI SIROHI ONLINE
रावणा अमृत सिंह
आहोर-प्रतापगढ़ में आहोर के युवक की संदिग्ध मौत के मामले में तीसरे दिन भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। 65 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन और समाज वाले मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। सोमवार देर रात पोस्टमार्टम को लेकर सहमति बनी थी, पर समाजजन फिर से कुछ बातों पर असहमत हो गए। अब प्रदर्शन के लिए आहोर अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर मीणा समाज के लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीवाईएसपी दशरथ सिंह के नेतृत्व में भाद्राजून थाना अधिकारी लालाराम एवं नोसरा थानाधिकारी देवाराम पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। भीड़ को देखते हुए जालोर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है।
इस दौरान बाप नेता छगन मीणा ने बताया कि न्याय की मांग को लेकर आज पूर्ण जाम का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) के मीणा समाज के लोग एकजुट होकर न्याय के लिए एक स्थान पर एकत्रित होंगे। जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

