PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबू रोड के हनुमान टेकरी स्थित गौशाला में चोरी और लूट का मामला सामने आया है। खड़ात निवासी वीरा राम देवासी ने सदर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम लगभग 6 बजे गौशाला में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने वीरा राम देवासी के पेट पर चाकू रखकर उनका मोबाइल फोन ले लिया।
आरोपियों ने गौशाला का ताला भी तोड़ दिया और वहां से पशु आहार की बोरियां ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने वीरा राम देवासी के हाथ से चांदी का कड़ा छीनने की भी कोशिश की।
चाकू दिखाकर धमकाने से मौके पर भय का माहौल बन गया। पुलिस के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को बरामद कर लिया है पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

