PALI SIROHI ONLINE
वीरवाड़ा (पिंडवाड़ा)-पिंडवाड़ा शहर के व्यस्त वॉल्कम चौराहे पर आज एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद बाधित हुआ यातायात सुचारू रूप से फिर से शुरू हो सका। पुलिस फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

