PALI SIROHI ONLINE
मोइसिन खान
बीजापुर पुलिस ने रात्रि गश्त में सतर्क पुलिस ने दबोचे चार बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद
बाली क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।
सेवाड़ी व बीजापुर चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की बाइक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रात्रि करीब 1:30 बजे संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे।
सूचना मिलते ही बीजापुर चौकी पर बेरिकेडिंग कर चारों को दबोच लिया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रानी कस्बे से टीवीएस अपाचे बाइक चोरी कर फरार हो रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिंगाराम, शैतानराम, अमराराम व रतन कुमार के रूप में हुई।
चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है।
राजू राम रामाराम गरासिया ने रानी थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
बाली थानाधिकारी परबत सिंह के आदेश पर सभी आरोपियों को रानी थाने सुपुर्द किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल प्रवीण सिंह व शंकर मीणा की सराहना की है।
