PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चौथी और अंतिम पाण क लिए जवाई बांध से नहरो मे छोडा पानी कल से बाराबंदी होगी शुरू
तखतगढ 3 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) जवाई बांध से कमाण्ड क्षेत्र मे रबी फसल सिंचाई के लिए चौथी और अंतिम पाण के लिए मंगलवार दोपहर 1.15 बजे जवाई बांध से नहरो मे पानी छोड दिया है। बुधवार सुबह टेल तक पानी पहुंच ने पर किसानो की बाराबंदी शुरू होगी। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नरह खंड सुमेरपुर के अक्षय कुमावत ने बताया कि पिछले दिनो जवाई बांध नहर प्रणाली के समस्त संगम अध्यक्षों के साथ जवाई बांध से चौथी पास के संबंध में नहर खोलने का लिए गए निर्णय के अनुसार चौथी पाण हेतु नहर खोलने की 3 फरवरी किया था।
मंगलवार दोपहर 1.15 बजे नहरो मे पानी छोडा गया। बुधवार से बाराबंदी लागू की जायेगी। यह चौथी और अंतिम पाण 25 दिनों की होगी। चौथी पाण के दौरान साण्डेराव, तखतगढ एवं सुमेरपुर कार्यालय में केम्प लगाकर सिंचाई कर की वसूली की जायेगी। सिंचाई कर जमा नही करवाने पर सम्बधित कास्तकारों को बाराबन्दी से वंचित किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इस दौरन अक्षय कुमावत सहायक अभियंता, अशोक पूनिया कनिष्ठ अभियंता एवं संबंधित कर्मचारी मौजुद रहे
