PALI SIROHI ONLINE
बाली के लुणावा की बेटी करुणा राठौड़ ने सेल्फ स्टडी कर RAS में 1839 वीं रैंक की हाशिल। पाली जिले के बाली उपखंड के लुणावा गांव के शंकर भाई राठौड़ (पशु पालन विभाग के कंपाउडर बीजापुर) की बेटी करुणा राठौड़ सेल्फी स्टडी कर आरएएस परीक्षा में 1839वीं रैंक हासिल की। करूणा की मां दर्शना देवी की 2016 में देहांत हो गया। उसके बाद भी घर का काम-काज कर जो समय मिलता उससे घर पर रहकर पढ़ाई की और आरएएस में 1839वीं रैंक हासिल की।
करूणा का छोटा भाई रिपूदमन राठौड़ है जो बीएड कर रहा है। बेटी के सलेक्शन पर पूरा परिवार खुश है। मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान ने करुणा राठौड़ का RAS में चयन होने पर बधाई देते हुए क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताई


