रानी से पचपदरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सम्मलित होने को बसों से रवाना होंगे कार्यकर्ता
PALI SIROHI ONLINE
रानी से तीन बसें पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन में होंगी रवाना, कार्यकर्ताओं में उत्साह
नगराज वैष्णव
रानी
रानी भाजपा मंडल की ओर से पचपदरा रिफाइनरी के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई है। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंडल स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
रानी शहर से तीन अलग-अलग स्थानों—प्रताप बाजार, छोटी रानीगाँव और बालवीर हनुमान मेन बाजार—से बसों का रवानगी कार्यक्रम तय किया गया है। इन बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत द्वारा माला द्वारा मारवाड़ विधानसभा प्रभारी संजय बोहरा, का स्वागत किया , रानी भाजपा मंडल प्रभारी सुमित्रा राजपुरोहित, रानी शहर भाजपा अध्यक्ष हरीश गेहलोत के नेतृत्व में तैयारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष घीूलाल चौधरी, जयंतिलाल वैष्णव, दिनेश जैन, पवन मेवाड़ा, भरत जिनगर, महेश कुमार, जगदीश खंडेलवाल और सवाराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान किया गया है।
