PALI SIROHI ONLINE
नाडोल:- विदाई समारोह का हुआ आयोजन
नाडोल कस्बे के नीपल रोड स्थित राजहंस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) की कक्षा XII कला व विज्ञान वर्ग का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सुमन लता सान्दू ने कहा की आज के कार्यक्रम में खुशी और ग़म दोनों का समावेश है। ग़म इस बात का है की यह विद्यार्थी पिछले पन्द्रह वर्षों से यहां अध्ययन कर आज हमारे विद्यालय से विदा ले रहे हैं और खुशी इस बात की है की यह अपने जीवन के नए पायदान की और बढ़ रहे है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अथिति डॉक्टर हुकम सिंह सान्दू ने विद्यार्थियों को परीक्षा,उच्च शिक्षा, कैरियर, योग तथा अपने जीवन में आगे बढ़ने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विद्यालय के निदेशक खुशवंत चारण ने विद्यार्थियों को पढ़ाई तथा परीक्षा में समय मैनेजमेंट संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बताई।
विद्यालय परिवार द्वारा विदा ले रहे सभी विद्यार्थियों का माला तथा श्रीफल, पारितोषिक देकर लाभान्वित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा 11 विज्ञान और कला वर्ग के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजा राम मकवाना सहित सम्पूर्ण विद्यालय स्टॉफ मौजूद था।

