• April 18, 2026

सोजतरोड-दूर के रिश्ते के भाई-बहन ने मिलकर घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात किये थे पार, धर्मेन्द्र गिरफतार, 50 लाख के जेवरात बरामद

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

पाली- कमला निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सोजतरोड जिला पाली ने बताया कि दिनांक 14.04.2026 को प्रार्थी ने पुलिस थाना सोजतरोड पर उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट इस आशय के पेश की कि मेरे घर में मेरी पत्नि, माता व परिवारिक सदस्यो के सोने चांदी के जेवरात व दो लाख रूप्ये अलमारी व बैग में सुरक्षित रखे हुए को मेरी पुत्री ने विश्वास में धोखा करते हुए किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र पूर्वक दो लाख रूप्ये एवं करीबन 40 तोला सोने के जेवरात व दो किलो चांदी के जेवरात हडप कर घर से दिनांक 06.04.2026 को बिना बताये चली गई थी वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 83 दिनांक 14.04.2026 धारा 318 (4), 316(2).61 (2) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय पाली मोनिका सैन आईपीएस के निर्देशन में एवं जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा त्वरित अनुसंधान करते हुए प्रार्थी के घर से बिना बताये निकली पुत्री से पूर्व मे दर्ज गुमशुदगी मे जांच की गई तो जांच से आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र मिश्रीलाल उम्र 31 साल निवासी बेरा बेदडा सियाट पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली की संलिप्तता सामने आने पर उक्त आरोपी को तुरंत डिटेन कर गहनता से पूछताछ की गई पूछताछ से जुर्म स्वीकारने पर आरोपी धर्मेन्द्र को गिरफतार किया जाकर आरोपी की कब्जे प्रार्थी के घर से पार किये गये सोने चांदी के जेवरात कीमत लगभग 50 लाख रूप्ये के जेवरात को बरामद करने में सफलता अर्जित की गई। घटना के खुलासे के बाद से मुख्य अभियुक्ता (पुत्री) फरार है प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान एंव फरार अभियुक्ता की दस्तयाबी के प्रयास जारी है। प्रकरण हाजा मे त्वरित अनुसंधान एवं माल मश्रूका बरामदगी करवाने मे रामनिवास कानिस्टेबल 1315 की सहरानीय भूमिका रही।

विशेष पुलिस टीम :-
01  कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड।
02 राजुराम सउनि पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।
03  रामनिवास कानि. 1315 पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली। (विशेष भूमिका)
04  राजेन्द्र सिंह 1284 पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली।
05  बाबुलाल कानि 1258 पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।
06 किशनाराम 551 पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।
07 रामकेश कानि. 1225 पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।

> गिरफतार शुदा मुलजिम का विवरणः-धर्मेन्द्र पुत्र मिश्रीलाल उम्र 31 साल निवासी बेरा बेदडा पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।

आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 9251255006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

You cannot copy content of this page