PALI SIROHI ONLINE
फालना में श्री नामदेव छीपा समाज छात्रावास फालना की बैठक घेवरचंद परमार को सभापति मनोनीत करके अध्यक्ष नेमीचंद पहाड़िया के सानिध्य में संपन्न हुई। छात्रावास की खाली पड़ी हुई दुकानों के नियमों में संशोधन कर समाज के किसी एक परिवार के भाई अलग-अलग रहते हैं तो उन्हें दुकान आवंटित की जा सकती है।
शिक्षाकोष के अलग से अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष मनोनीत कर शिक्षाकोष का नए सिरे से गठन करके बैंक में अलग से खाता खोलने के लिए आगमी बैठक में निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित हुआ।
दुकानदारों से ग्यारह माह का शपथ पत्र नया बनवाने का प्रावधान रखा। आसोज सुदी एकादशी दिनांक 22.10.2026 को छात्रावास का वार्षिक उत्सव मनाने का प्रस्ताव पास कर उस समय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक बोर्ड वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में 80% {प्रतिशत) एवं इससे अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। छात्रावास परिसर एवं भवन किराए में सुधार कर कम किया गया।
इस अवसर पर मोहनलाल परमार, मूलचंद गहलोत, कांतिलाल चौहान, भगवानलाल परमार, चंपालाल भाटी, मनोज एम परमार, देवराज गहलोत, मदन लाल भाटी,ज्ञ सोहनलाल नानीवाल, मोतीलाल परमार, चंपालाल सोलंकी चामुंडेरी, भंवरलाल परिहार, पुष्कर राज परिहार, प्रवीण कुमार परारिया, सुकनराज परमार, हस्तीमल गहलोत, नैनसिंह पवार एवं गणमान्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

