PALI SIROHI ONLINE
पाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पाली सांसद पी. पी. चौधरीं ने आम बजट 2026-27 को भारत के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग एवं हर क्षेत्र की उन्नति का समर्पित बजट बताते हुए पाली सासद पी पी चौधरीं ने कहा कि
यह बजट समावेशी विकास, नवाचार और पूंजी निवेश की नींव को मजबूत करता है, ताकि हमारा देश विकसित भारत -2047 के संकल्प-सिद्धी की ओर मज़बूती के साथ अग्रसर हो सके, देशवासियों को समर्पित यह अभूतपूर्व बजट आत्मनिर्भरता और सतत क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ, नए अवसरों की प्राप्ति और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी है। पाली सासद ने विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत रोडमैप देने के लिए प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का आभार जताया।
बाली विधायक पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने बजट पर कहा कि सशक्त नेतृत्व वही, जो हर वर्ग की चिंता को नीति में बदल दे।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026, सुशासन, पारदर्शिता और समावेशी विकास की मजबूत अभिव्यक्ति है। बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि बजट जनसामान्य की आवश्यकताओं, आर्थिक स्थिरता और राष्ट्र की दीर्घकालिक प्रगति को संतुलित रूप से समाहित करता यह बजट, भारत की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने इस जनहितकारी बजट हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।
नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहर्रा ने भी बजट को गरीबो किसानों आमजन युवाओं व्यापारियों की हितार्थ बताया मुकेश बोहर्रा ने कहा बजट में हर् वर्ग का ध्यान दिया गया इस बजट से युवाओं के रोजगार के द्वार खुलेंगे, अर्थ व्यवस्था और मजबूत होगी।

