PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सालय में जनता को निशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से बाली विधानसभा क्षेत्र के देसूरी सादड़ी बाली बेड़ा नाडोल घाणेराव की चिकित्सालय में 18 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है यह जानकारी बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ने दी
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने चिकित्सा मंत्री से मुलाकात करने के बाद बाली जिला चिकित्सालय में 4 व बेडा चिकित्सालय में 1 चिकित्सक की नियुक्ति हुई है वही देसूरी चिकित्सालय में 8 व सादड़ी चिकित्सालय में 2 नाडोल में 2 घाणेराव में 1 चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है इन चिकित्सकों की नियुक्ति से चिकित्सालय में मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी

