PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना बनेगी । दुविधा की स्थिति दूर होगी। नए संपर्क आपकी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं।
वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : धार्मिक आयोजनों में खर्च की संभावना बनेगी। समय पर काम पूरा नहीं होने से परेशानी हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मिथुन;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : मेहनत के अनुसार लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। तीखी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान से राहत मिल सकती है। भय की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।
कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : विवादित मामले सुलझने की उम्मीद है। निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। पारिवारिक मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। शांत रहें।
–
सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला: मान-सम्मान बढ़ेगा। मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी। आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेन देन के मामलों में आरोप लग सकते हैं।
- कन्या;शुभ अंक 2, शुभ रंग काला अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कानूनी विवाद से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करवाएगी।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे। जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। यात्रा में परेशानी संभव है। घर में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
वृश्चिक;शुभ अंक 4 शुभ रंग स्लेटी : भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना बनेगी। परिणाम की चिंता किए बिना काम में जुट जाएं, सफल रहेंगे। आलोचना से डर कर काम छोड़ने का मन बन सकता है। धैर्य बनाए रखें।
धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन से खुशी मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। रुका हुआ धन मिलने से काम में आसानी होगी। नए सौदे हाथ आने से कारोबार के विस्तार की उम्मीद है।
मकर;शुभ अंक 4 शुभ रंग काला दाम्पत्य संबंधों में स्थिरता आएगी। जो लोग विरोध कर रहे थे, वे आपके पक्ष में दिखाई देंगे। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। परिवार की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल रहेगा।
कुंभ;शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी : महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित निर्णय लें, लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायी रहेगा। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं।
मीन;शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा: निजी कारणों से यात्रा हो सकती है। लेन देन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

