• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल में स्कूली वाहन की टक्कर से महिला की मौतः पति गंभीर घायल, बाइक से खेत पर जाते समय हुआ हादसा, वेन ड्राइवर फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 18, 2026
in Local
0
भीनमाल में स्कूली वाहन की टक्कर से महिला की मौतः पति गंभीर घायल, बाइक से खेत पर जाते समय हुआ हादसा, वेन ड्राइवर फरार

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-शुक्रवार को भीनमाल के एमपी रोड पर एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ, जब बाइक से खेत पर जा रहे पति-पत्नी को स्कूली बच्चों की वेन ने टक्कर मार दी।

ड्राइवर मौके से फरार

जानकारी के अनुसार दरिया बानू (69) और उनके पति सत्तार खान बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही वेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत भीनमाल के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला की इलाज के दौरान मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान महिला दरिया बानू ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सतार खान पुत्र निजाम खांजी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतका के शव को पॉस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।एएसआई चेनाराम ने बताया महिला की मौत हो गई है और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। परिवार वालों ने रिपोर्ट दी है। इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

जोजावर-श्री चारभुजा नाथ के दो दिवसीय मेले का सफल आयोजन

Next Post

रेप और हत्या के दोषी को फांसी की जगह उम्रकैदःहाईकोर्ट ने कहा- पहली बार का अपराधी, ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस नहीं

Next Post

रेप और हत्या के दोषी को फांसी की जगह उम्रकैदःहाईकोर्ट ने कहा- पहली बार का अपराधी, 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' केस नहीं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page