PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW सिरोही एवं किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन मे अमराराम खौखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय जाब्ता द्वारा दिनांक 29.01.2026 को खास मुखबिर की ईत्तला पर दौराने नाकाबंदी में एक एस्कोर्ट कार नम्बर जीजे 02 सीए 7056 का चालक दादुराम पुत्र दमाराम जाति चिलका जाट उम्र 30 साल पैशा नौकरी निवासी गुन्दाउ पुलिस थाना करडा जिला जालौर को रूकवाया तो पिछे आ रही लाल रंग की केटा कार नम्बर एमएच 12 एमएफ 8631 का चालक गाडी को रोककर फरार हो गया जिस पर साइड में बैठे व्यक्ति को गाडी की सीट पर ही रोका व नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सोहनलाल पुत्र हिरालाल जाति सारण जाट उम्र 25 साल पैशा व्यापार निवासी भाटीप पुलिस थाना करडा जिला जालौर होना बताया जिनके कारो की तलाशी ली गई तो पिछे केटा कार में 2 कट्टो में भरा कुल 40 किलो 580 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। फरार आरोपी श्रवण कुमार की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. सोहनलाल पुत्र हिरालाल जाति सारण जाट उम्र 25 साल पैशा व्यापार निवासी भाटीप पुलिस थाना करडा जिला जालौर
02. दादुराम पुत्र दमाराम जाति चिलका जाट उम्र 30 साल पैशा नौकरी निवासी गुन्दाउ पुलिस थाना करडा जिला जालौर
पुलिस टीमः-
1.अमराराम खौखर नि. पु. पुलिस थाना रोहिडा।
2. कमल सिंह उनि प्रभारी डीएसटी मय् टीम
3.छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
4. रोहिताश कुमार हैड कानि 353 पुलिस थाना रोहिडा।
5. भवानी सिंह हैड कानि मय् साइबर टीम, सिरोही
6 रामलाल कानि नं. 920 पुलिस थाना रोहिडा।
7.विनोद कुमार कानि नं 521 पुलिस थाना रोहिडा।
8.पुष्पेन्द्र सिह कानि 459 पुलिस थाना रोहिडा।

