बोया के दानदाता ने जैन पेडी रणकपुर में कार्यरत सभी 110 कार्मिकों को ठंडे पानी की बोतल वितरण की
PALI SIROHI ONLINE
बाली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के बैनर तले आज भामाशाह एवं परामर्शदाता रमेश सिंह राजपुरोहित ए वन चिक्की लोनावाला के द्वारा जैन पेडी रणकपुर में कार्यरत सभी 110 कार्मिकों को गर्मी के मौसम को देखते हुए ठंडे पानी की बोतल वितरण की गई तथा बहुत ही जल्दी उन्हें चार खंड का टिफिन भी सभी कार्मिकों को भामाशाह द्वारा देने की घोषणा की
इस पर पेडी के मैनेजर ने भामाशाह व्यास जी वह वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली का आभार व्यक्त किया तथा समिति द्वारा जनकल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए प्रशंसा की एवम् वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के उज्जवल भविष्य की कामना की गई
इस मौके पर भामाशाह रमेश सिंह व्यास ए वन चिक्की लोनावाला बोया एवं प्रद्युमन सिंह जोधपुर
जैन पेडी रणकपुर के मैनेजर साहब पेडी का स्टाफ वह वरिष्ठ नागरिक सेवा समितिबाली के सचिन मूल सिंह राजपुरोहित खीमा राम पवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे भामाशाह श्री व्यास ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब जई को समिति के हर कार्य मेंअपनापूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया जिस पर अध्यक्ष श्री ज़ई ने भामाशाह का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया
