• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

SDM काजल मीणा को 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा: रीडर और UDC भी गिरफ्तार; घूस के रुपयों के अलावा 4 लाख कैश मिले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

टोडाभीम (करौली)-करौली जिले की नादौती में एसीबी ने SDM काजल मीणा, रीडर और UDC को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान SDM ऑफिस से रिश्वत के रुपयों के अलावा 4 लाख रुपए और बरामद हुए।

SDM ने खातेदारी जमीन के मालिकों के बीच बंटवारे को लेकर फैसला देने (तकासमा) के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। सवाई माधोपुर एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप का जाल बिछाया और घूसखोरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।SDM ने 1 लाख रुपए मांगी थी रिश्वत

एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह ने बताया- नादौती SDM ऑफिस में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रहीं थी। 15 अप्रैल को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी।

उसने बताया- जमीन के तकासमा में फैसला देने के एवज में नादौती SDM काजल मीणा और उनके रीडर दिनेश ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपए में बात तय हुई।

एएसपी ने बताया- 16 अप्रैल की सुबह शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया। SDM की ओर से जो पैसे मांगे गए उसे टेलीफोनिक वैरिफाई किया गया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप का जाल बिछाया।रीडर के रिश्वत लेते ही एसीबी ने पकड़ा

एएसपी ज्ञान सिंह ने बताया- शिकायतकर्ता गुरुवार को शाम करीब 6 बजे रुपए लेकर SDM ऑफिस पहुंचा और रीडर दिनेश और UDC प्रवीण को पैसे दिए। रीडर ने 50 हजार रुपए SDM के लिए और 10 हजार रुपए अपने लिए मांगे। रीडर ने शिकायतकर्ता से रुपए लेकर अपने सहकर्मी UDC को दे दिए।

एएसपी ने बताया- रीडर के रुपए लेते ही एसीबी की टीम ने रीडर और UDC को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद SDM काजल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को SDM ऑफिस से रिश्वत के 60 हजार रुपए के अलावा 4 लाख रुपए और मिले, जिनके बारे में SDM और रीडर से पूछताछ की जा रही है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post

सिरोही विधायक देवासी का जनसुनवाई केंद्र शुरू, उद्घघाटन  के साथ ही समस्या समाधान होने से जनता का भरोसा बढ़ा

Next Post
सिरोही विधायक देवासी का जनसुनवाई केंद्र शुरू, उद्घघाटन  के साथ ही समस्या समाधान होने से जनता का भरोसा बढ़ा

सिरोही विधायक देवासी का जनसुनवाई केंद्र शुरू, उद्घघाटन  के साथ ही समस्या समाधान होने से जनता का भरोसा बढ़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page