• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ-अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज,ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें- जनता नई लाईन का कर रही हैं इन्तजार

तीन बार सर्वे, राजनीतिक के कारण स्वीकृति नहीं “करोड़ों खर्च कर नक्शे  प्लान तैयार फिर भी इन्तजार,मंत्रीजी आपका गृह जिला अब तो सौगात दो

तखतगढ 16 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को भीलड़ी-समदड़ी-लूणी-जोधपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोदरान रेलवे स्टेशन का दौरा किया और नवनिर्मित स्टेशन भवन तथा यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। महाप्रबंधक अमिताभ और मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अनुराग त्रिपाठी के मोदरान पहुंचने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और आशापुरी माताजी रेल संघर्ष समिति ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें साफा पहनाकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन रस्म निभाई।

महाप्रबंधक के दौरे के दौरान एक बार फिर 24 सालो से रेल्वे मुख्यालय के दफ्तर मे दफन जालोर से वाया तखतगढ फारना रेल्वे लाईन का मामला तूल पकड़ गया। मामले को लेकर अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज उठाने वाले पैसेंन्जर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष एव वरिष्ठ आरटीआई सामाजिक कार्यकर्ता हीराचंद भंडारी ने महाप्रबंधक अमिताभ को देश के प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौपकर अवगत कराया की  रेल मंत्रालय द्वारा पिछले 24 वर्षों से जालोर से फालना नई लाईन बिछाने हेतु तीन बार सर्वे कराकर करीब करोंड़ो रूपये खर्च किये जिसमें पुरा प्लान तैयार किया गया. कितने किलोमीटर पर कौनसा स्टैशन बनेगा यह सब फाईनल होने के बावजूद राजनीतिक के कारण आज तक योजना तण्ड़े बस्ते में पड़ी हैं।

जिस पर करोड़ों रूपये खर्च कर प्लान तैयार होने के बावजूद अभी तक फाइनेंशियल स्वीकृति जारी नहीं की हैं। जो अब आपकै गृह जिले की जनता को सौगात देते हुए इस नई लाईन की फाइनेंशियल स्वीकृति जारी करावें। आप “ठण्डे बस्ते में पड़ी जालोर फालना नई लाईन की पत्रावली बाहर निकालें जिसका तीन बार सर्वे होने के बावजूद राजनीतिक के कारण फाइनेंशियल स्वीकृति नहीं  मिली झबकी “करोड़ों रूनये खर्च कर नक्शे, प्लान तैयार फिर भी जनता को आज भी नई रेल लाईन के इन्तजार मे है। रेल मंत्रीजी आपका गृह जिला अब तो सौगात दो
पिछले वषॅ 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक जनता ने पाली जालौर जिले सहित गुजरात महाराष्ट्र के प्रवासियों एवं विपिन संगठनों द्वारा सैंकड़ों ज्ञापन भेजने के साथ लगातार समाचार प्रकाशित भी हुए मंत्रीजी आप भी जिले के, फिर भी अपने लोगों के आखों में आँसु क्यों। अब तो आप इस नई लाईन की स्वीकृति का नोटिफिकैंशन जारी करावें।

Previous Post

खाम्बल ग्राम में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोपी बालू उर्फ डाकु मेघवाल गिरफ्तार

Next Post

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज,

Next Post
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज,

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’, 19वें दिन धरना तेज,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page