PALI SIROHI ONLINE
पाली-अहमदाबाद से जोधपुर आ रही साबरमती जम्मूतवी ट्रेन से मंगलवार को एक महिला नीचे गिर गई। जोधपुर की आशापूर्णा एंकलेव चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी मंजू देवी पत्नी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ के एएसआई रामलाल गुर्जर ने बताया कि राजकियावास-बोमदड़ा के पास 5 बजकर 9 बजे चेन पुलिंग हुई। यहां से एक किमी दूर मंजू देवी बेहोशी की हालत में मिली। पीछे से आ रही इंदौर-जोधपुर ट्रेन से मंजू देवी को फाटक नंबर 37 पर बोमादड़ा लाया गया। वहां से एम्बुलेंस से बांगड़ अस्पताल में लाए। 5:20 बजे जम्मूतवी ट्रेन को रवाना किया गया। बांगड़ अस्पताल के डॉ. के अनुसार मंजू देवी के सिर, मुंह और कमर में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया गया।
बेटी को हॉस्टल में छोड़ने के बाद तनाव में थी : मंजू देवी पति महेंद्र के साथ सोमवार को ही बेटी चिंकी को अहमदाबाद हॉस्टल में छोड़कर आ रहे थे। सामने की सीट पर सफर कर रहे पाली के किशन प्रजापत ने बताया कि बेटी – को छोड़ने के बाद से मंजू देवी का मन नहीं लग रहा था। करीब 4:50 बजे ज्यादा जी घबराने लगा। पति को बोला कि ट्रेन के दरवाजे पर हवा खा लेती हूं।

