PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : माघ, कृष्ण पक्ष नवमी, सोमवार दोपहर12:43 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब तारीख 22, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 12 जनवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र स्वाति नक्षत्र रात्रि 09:05 तक,इसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा। धृति योग सायं 06:12 तक, इसके बाद शूल योग रहेगा। गर करण दोपहर 12:43 तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-तुला,शुक्र-धनु, शनि-मीन, मंगल-धनु, बुध-धनु, गुरु-मिथुन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा रात्रि 02:00 से, शुक्र मकर में रात्रि 03:58 से, स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस, महापात रात्रि 12:12 से अगले दिन प्रातः 06:30 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:21 से 08:40 तक अमृत का, प्रातः 09:58 से 11:16 तक शुभ का, दोपहर 01:53 से 03:11 तक चर का, दोपहर 03:11 से सायं 05:48 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज धृति योग में हलवा दान करना शुभफलदायी होता है।

