• April 16, 2026

कैलाशनगर के सेउडा में कर्ज ऑनलाइन गेमिंग के तनाव में युवक ने की आत्महत्या

PALI SIROHI ONLINE

कैलाशनगर-कैलाशनगर | कैलाशनगर थाना क्षेत्र के सेऊड़ा गांव में कर्ज और ऑनलाइन गेमिंग के तनाव से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक पप्पूलाल मूलतः जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के संतूड़ा गांव का निवासी था, जो पिछले 12 वर्षों से कस्बे में क्लिनिक संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह मृतक की पत्नी सीमा देवी कमरे में पहुंची तो पप्पूलाल का शव पंखे से बेडशीट के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के दो बच्चे हैं।

पिता का आरोप : मृतक के पिता मसराम पुत्र गटाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पप्पूलाल पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था। उसने कई निजी लोन ले रखे थे और ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण उस पर भारी कर्ज हो गया था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले में किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है।

You cannot copy content of this page