• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹6700 का जुर्माना वसूला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹6700 का जुर्माना वसूला*

पाली, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के आदेश पर पाली शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य शाखा एवं निरीक्षण टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

स्वास्थ्य निरीक्षक कालुराम आदिवाल ने मिल क्षेत्र के पीछे कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2000 का जुर्माना वसूला। वहीं कानाराम रल ने पुरानी सब्जी मंडी/धानमंडी क्षेत्र में प्लास्टिक जब्त कर ₹3000 का जुर्माना लगाया। इसी क्रम में निरीक्षक राजेश आदिवाल ने मिलगेट जोधपुर रोड क्षेत्र में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए ₹1700 का जुर्माना वसूला।

अभियान के दौरान कुल ₹6700 का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही आमजन को स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश दी गई।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि यह अभियान शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें एवं नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

Previous Post

पाली में स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Next Post

उपखंड अधिकारी राणावतं ने विभिन्न चिकित्सालयो का किया निरीक्षण, बोले मरीजो को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले

Next Post
उपखंड अधिकारी राणावतं ने विभिन्न चिकित्सालयो का किया निरीक्षण, बोले मरीजो को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले

उपखंड अधिकारी राणावतं ने विभिन्न चिकित्सालयो का किया निरीक्षण, बोले मरीजो को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page