• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली में स्वच्छता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पाली, 15 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी/अधिशासी अभियंता कलिम अशरफ के निर्देशन में पाली शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम के सभी निरीक्षक एवं (IEC) टीम से महेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि शहर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत किया जाए तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए मोबाइल वाहनों का नियमित संचालन किया जाए, जिससे आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही शहर के सभी GB Point (गार्बेज बिन प्वाइंट) को चरणबद्ध तरीके से स्थायी रूप से बंद करने एवं वहां कचरा डालने की प्रथा को समाप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही CTU Point (कलेक्शन एंड ट्रांसफर यूनिट) पर कचरे के उचित प्रबंधन एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि पाली शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

नगर निगम द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से शहरवासियों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पाली को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous Post

पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पाली-स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹6700 का जुर्माना वसूला

Next Post

पाली-स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹6700 का जुर्माना वसूला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page