• April 16, 2026

पाली-रात के अंधेरे में रास्ता बदलकर पहुंची पुलिसः बजरी माफिया में हड़कंप; डंपर कैंपर छोड़ भागे, 3 गिरफ्तार, वाहन जब्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 14 अप्रैल (मंगलवार) की रात पुलिस ने अवैध बजरी खनन करने वालों पर दबिश दी। खनन माफिया को दबोचने के लिए पुलिस टीम अंधेरे में निकली। पुलिस को देख बजरी लेकर डंपर और कैंपर से जा रहे आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन भी जब्त कर लिए।

CO ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बताया- मुखबिर से इलाके में अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार रात सदर थानाप्रभारी कपुराराम, ASI मोहनलाल टीम को लेकर टेक्सटाइल पार्क के आगे निम्बाड़ा रोड पर पहुंचे।

यहां बजरी से भरा से भरा डम्पर लेकर जा रहे आरोपी पुलिस टीम को देख भाग खड़े हुए। जिन्हें टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। मौके से एक बजरी से भरा डम्पर, एक खाली डम्पर, एस्कोर्ट कर रही केम्पर और स्विफ्ट कार जब्त कर ली।

कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों शरीफ खान (35), इंसाफ (27) और अली अकबर (19) को गिरफ्तार कर लिया। सदर पुलिस के मुताबिक शरीफ पुत्र नसीर, इंसाफ पुत्र मो. शरीफ और अली पुत्र अब्दुल खान निंबाड़ा गांव के रहने वाले हैं।

जिले भर में चोरी-छिपे बजरी का अवैध खनन

जानकारी के अनुसार- जिले भर में अवैध रूप से बजरी का खनन होता है। अंधेरे में खनन माफिया जगह-जगह अपना मुखबिर तंत्र एक्टिव रखते है और बजरी के वाहनों को एस्कोर्ट किया जाता है।

वे पुलिस की गाड़ी नजर आते ही सूचना दे देते हैं। ऐसे में अवैध रूप से बजरी खनन करने वाले पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते। पाली जिल के रोहट, सोजत, रानी, गुड़ा एंदला सहित कई थाना क्षेत्र में रात में बजरी का अवैध खनन होता है।

संबंधित पुलिस उसे रोकने को लेकर ज्यादा सक्रियता नहीं दिखाती।

You cannot copy content of this page