आबुरोड-साबरमती ट्रेन 16, 17 अप्रैल को रहेगी रद्दः मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य से प्रभावित
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेलसेवाएं प्रभावित होंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
ये सेवाएं की गईं रद्द
रद्द की गई रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा शामिल है, जो 16 और 17 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 17 और 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 16 अप्रैल को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14707, हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा 17 अप्रैल को हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर वाया लूनी-भीलड़ी-महेसाना होकर चलेगी। यह ट्रेन समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलड़ी और पाटन स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह, गाड़ीसंख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 17 अप्रैल को भगत की कोठी से प्रस्थान कर इसी परिवर्तित मार्ग (लूनी-भीलड़ी-महेसाना) से संचालित होगी और इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा 16 अप्रैल को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर वाया महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी। यह ट्रेन पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 20694, बेंगलुरु-जोधपुर रेलसेवा 15 अप्रैल को बेंगलुरु से तथा गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा 16 अप्रैल को हडपसर से प्रस्थान कर इसी परिवर्तित मार्ग (महेसाना-भीलड़ी-लूनी) से संचालित होंगी और इन्हीं स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। अंत में, गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा 17 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान कर वाया महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर चलेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर रुकेगी।
गाडी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो 17 अप्रैल को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

