PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ गोड़वाड़ क्षेत्र में कोहरे ने फिर मचाया कोहराम,शीतलहर से छुटी धुजणी जनजीवन होने लगा अस्त व्यस्त,आमजन के लिए अलाव तो वाहन चालको के लिए हेडलाइट बनी सहारा
तखतगढ 7 जनवरी (खीमाराम मेवाडा ) नव वर्ष की शुरुआत के बाद लगातार संपूर्ण मारवाड़ गोड़वाड़ क्षेत्र में कोहरे के कोहराम से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। धने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर के धुजणी छुट रही लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। 12:00 बजे तक सूर्योदय के दर्शन नहीं हुए दिन भर शीतलहर की हवाए चलने से लोग जगह-जगह चाय की थडियों एवं चौपाल पर अलाव जलाकर सहारा लेकर सर्दी से बचते नजर आए।
दरअसल बुधवार को एक बार फिर संपूर्ण मारवाड़ गोडवाड़ क्षेत्र के सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय के तखतगढ़ सांडेराव क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्र सहित रानी फालना वाली गोड़वाड़ क्षेत्र में धने कोहरे की आगोश में रहने से ठंड हवाओं के साथ शीतलहर का असर तेज होने लगा कोहरे का कोहराम इतना धुंधला रहा की पास में खड़े एक दूसरे को पहचान नहीं पा रहे। और शीतलहर की हवाएं चलने से दिन भर लोगों ने जगह-जगह चाय की थडियों एवं चौपाल पर लकड़ी जलाकर अलाव का सहारा लेकर सर्दी बचते दिखे।
शीतलहर के पाले से फसलों पर मंडराया खतरा
किसानों का कहना है कि लगातार चल रही शीतलहर से फसलों पर ओस की बूंदे जमने से गेहूं की फसल के लिए लाभदायक लेकिन पक्की हुई सरसों एवं चने की फसल के लिए खतरा साबित हो सकता है।और भारी नुकसानदायक हो सकता है।
