PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से दुष्कर्म के प्रयास करने के साथ ही छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां महिला ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि कुछ समय पहले निखिल से मुलाकात हुई। कुछ दिन पहले मुलाकात निखिल, पीराराम देवासी के साथ अन्य लोगों से हुई थी।
कुछ समय आबूरोड में रुकी थी। कुछ दिन पहले रात 10:30 बजे निखिल एवं पीराराम शराब के नशे में बिना अनुमति महिला के कमरे में घुस आए और गेट बंद कर दिया। निखिल ने जबरदस्ती महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और संबंध बनाने का प्रयास किया और पीराराम ने घटना का वीडियो बनाया। महिला ने बताया कि घटना के दौरान उसके द्वारा शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि धमकी के डर से वह जयपुर लौट गई।

