PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा | कुरैशी समाज की बैठक मंगलवार को हुई। सर्वसम्मति से जाकिर भाई कुरैशी को कुरैशी अध्यक्ष नियुक्त किया । नवनियुक्त अध्यक्ष जाकिर भाई कुरैशी ने कहा कि वे कुरैशी कॉन्फ्रेंस के तहत अपनी बिरादरी के हर सदस्य की हर संभव मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। समाज की तरक्की, एकता और विकास के लिए वे पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
मोहम्मद नासिर कुरैशी, इस्लामुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद हाफ़िज कुरैशी, मोहम्मद अजीज कुरैशी, निजामुद्दीन कुरैशी, मोबिन कुरैशी व सद्दाम हुसैन कुरैशी सहित कुरैशी भाई-बंधु मौजूद रहे।

