PALI SIROHI ONLINE
सिवेरा-उपखंड क्षेत्र पिंडवाड़ा तहसील की पंचायत सिवेरा में हाल ही में किए नए वार्ड पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
इस मुद्दे को लेकर समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों द्वारा एसडीएम कार्यालय पिंडवाड़ा, बीडीओ कार्यालय पिंडवाड़ा तथा कलेक्टर कार्यालय सिरोही में विधिवत विरोध सौंपा जा चुका है। मगर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। प्रशासक कन्हैया लाल मीणा, पूर्व सरपंच ताराराम पालीवाल, खुमाराम मीणा, मनोज कुमार पालीवाल, भैराराम देवासी, रतनसिंह हड़मत सिंह राणावत, रमेश कुमार भील, सोमाराम मेधवाल, डुपेंद्र कुमार मेघवाल व मांगीलाल नाथ सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे
ग्रामीणों ने रखी प्रमुख मांगें, मांगें नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन
ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी एवं ग्राम सचिव द्वारा अपने अनुमान के आधार पर गलत जनसंख्या आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। इसके चलते वाडों का निर्धारण वास्तविक स्थिति से भिन्न किया है। वार्ड निर्धारण प्रक्रिया में न मैदानी सर्वे किया और न ग्राम में वास्तव में निवास करने वाली जनसंख्या को आधार बनाया। ग्रामवासियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। वाडों का संतुलन बिगड़ गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने वार्डपुनर्गठन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने, वास्तविक जनसंख्या के आधार पर पुनः सर्वेक्षण कराने, ग्रामवासियों की सहमति से ही नया वार्ड निर्धारण करने व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग रखी है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही इस मामले को लेकर ग्रामीणों के समर्थन में निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे धरना-प्रदर्शन व आंदोलन भी करेंगे। वहीं जनसुनवाई में भी विरोध जताएंगे।

