PALI SIROHI ONLINE
विकसित राजस्थान यंग लीडर्स डायलॉग में जालौर की दो बहिनों का चयन
आकोली (दलपतसिंह भायल ) निकटवर्ती की ग्राम पंचायत मेड़ा उपरला के गांव मायलावास की दो सगी बहिनों सागर कंवर सोलंकी व मनीषा कंवर सोलंकी का विकसित राजस्थान यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है। दोनों श्री छैल सिंह सोलंकी की सुपुत्रियां हैं।
सागर कंवर वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जालौर में एमए अंतिम सेमेस्टर की छात्रा हैं, जिन्होंने 85 अंक प्राप्त किए।
वहीं मनीषा कंवर राजकीय महाविद्यालय आहोर में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा हैं, जिन्होंने 75 अंक अर्जित किए।
सागर कंवर ने “परंपरा के साथ नवाचार: एक आधुनिक भारत का निर्माण” तथा मनीषा कंवर ने “भारत की सॉफ्ट पावर: विकसित भारत के लिए सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक प्रभाव” विषय पर प्रस्तुति दी। दोनों ने जालौर जिले से शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
अब दोनों बहिनें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम में जिला जालौर का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री एवं नीति-निर्माताओं के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

