PALI SIROHI ONLINE
पाली । अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 8 दिन में जिलेभर में 35 मामले दर्ज किए हैं। सोजत खनिज विभाग के एमई विनित गहलोत ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन में लगे 36 वाहनों को जब्त किया है। जिसमें जेसीबी, ट्रैक्टर, मशीनें भी शामिलहैं। विभाग ने अब तक 16 लाख रुपए की राशि वसूली है। विशेष अभियान 29 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 15 जनवरी तक चलेगा।
अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध खनन, परिवहन और स्टोरेज पर पूरी तरह से रोक लगाना है। इसके लिए विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो निगरानी और जांच कर रही हैं।

