PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरवीजन में थानाधिकारी प्रदीप डागा निपु के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुरी मारकर जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफतार किया गया ।
घटना विवरणः- दिनांक 01.01.2026 को प्रार्थी भरतराम पुत्र मावा राम जाति ग्रासिया निवासी खारयाफली मोरडु पुलिस थाना आबुरोड ने रिपोर्ट दी कि मेरा काका बेटा भाई हीराराम है आज दिनांक 01.01.2026 को करीब दोपहर 4.30 बजे मुखरीमाता मन्दिर गया था जहा काफी लोग लड रहे थे मेरा भाई वहां से साईड में जाते हुऐ को एक अज्ञात लडके ने सिर कन्धा व पीट पर छुरी से वार कर भाग गया। मेरे भाई को बैहोसी हालत में ट्रोमा सेन्टर आबूरोड मे ईलाज के लिए लेकर गये जिसका ईलाज चल रहा है मेरे भाई ने छुरी मारने वाले कि पहचान नहीं की।
पुलिस कार्यवाही :- उक्त घटना के बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मजरूब के लगी चोटो का मेडिकल मुआयना करवाया जाकर रिपोर्ट प्राप्त कर गवाहन तप्तीश कर दौराने तप्तीश अज्ञात छुरी मारने वाले मुल्जिम थाना जिसकी तलाश कर तकनीकी आधार से ट्रेस आउट कर उक्त मुल्जिम थाना पुत्र अर्जुन जाति ग्रासिया निवासी खादरा फली तलवार नाका पुलिस थाना आबुरोड सदर बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया वक्त घटना में प्रयुक्त छुरी मुल्जिम से बरामद की गई ।
गिरफतार अभियुक्त : थाना पुत्र अर्जुन जाति ग्रासिया निवासी खादरा फली तलवार नाका पुलिस थाना आबुरोड सदर।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रेकर्ड:-
01. पुर्व में प्र.स.149/2024 धारा 415,394,341,427,336, भा.द.स. पुलिस थाना आबूरोड शहर।
02. पुर्व मे प्र.सं. 162/2024 धारा 143,365,382,307,341,149 भा. द.स पुलिस थाना आबूरोड सदर।
पुलिस टीमः-
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2 भवानी सिंह उनिपु, पुलिस थाना आबूरोड सदर
3 ईश्वर सिंह कानि नं 794, पुलिस थाना आबूरोड सदर
4 बृजभुषण कानि नं. 985, पुलिस थाना आबूरोड सदर
5 खातराराम कानि नं. 18, पुलिस थाना आबूरोड सदर,
6 सुशील कानि नं. 616, पुलिस थाना आबूरोड सदर

