PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध बजरी खनन के विरूद्ध पाली पुलिस की कार्यवाही “ऑपरेशन गुप्त” पुलिस थाना रोहट पाली की अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही। प्रकरण दर्ज कर अवैध बजरी खनन परिवहन के तहत परिवहन में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्रोली के साथ 01 मुलजिम गिरफतार। पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी बजरी माफियाओं के विरूद्ध निरन्तर की जावेगी कार्यवाही । आदर्श सिधू IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिला पाली में अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अकुंश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गुप्त के तहत जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन व अमरसिंह रतनु वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटनम सुपरविजन तथा पदमपालसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट के नेतृत्व में दिनांक 06.01.2026 को 1 ट्रेक्टर ट्रोली मय अवैध बजरी के साथ मुलजिम गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा हैं।
घटना: दिनांक 06.01.2026 को दौराने गश्त पदमपालसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाली को जरिये खास मुखबिर के ईतला मिली कि मण्डली दर्जीयान से भाकरीवाला की तरफ अवैध बजरी से ट्रोली भर कर एक ट्रेक्टर आ रहा है। जिस पर नाकाबन्दी कर ईतलानुसार अवैध बजरी भरकर मण्डली दर्जीयान से भाकरीवाला की तरफ आ रहे बिना नम्बरी ट्रेक्टर ट्रोली को चैक करने पर ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई पायी जाने पर ट्रेक्टर ट्राली मय अवैध बजरी जब्त कर मुलजिम शेषाराम पुत्र रामाराम को गिरफतार कर प्रकरण धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट, 303 (2) बीएनएस में में दर्ज किया गया।
गठित टीम :-
1. पदमपालसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट।
2. कमलसिंह मुआ 58 पुलिस थाना रोहट।
3. भेराराम कानि 1351 पुलिस थाना रोहट।
4. गोविन्दसिंह कानि 307 पुलिस थाना रोहट।
5. श्रवणराम कानि 452 पुलिस थाना रोहट।
गिरफतार मुलजिम का विवरण:-
1. शेषाराम पुत्र रामाराम उम्र 50 साल पैशा ड्राईवर निवासी भाकरीवाला पुलिस थाना रोहट जिला पाली।
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी

