• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ,घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 15, 2026
in Local
0
तखतगढ,घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

चाय बने तब बुलाने का कहकर घर मे जाकर लगाई कुंडी 4 बजे चाय पर बुलाने गए तो फंदे पर लटका मिला युवक

परिजनो ने तुरंत फंदे से उतार पहुंचाया अस्पताल चिकित्सको ने जांच के बाद मृत घोषित किया

तखतगढ 15 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) बुधवार दोपहर बाद कस्बे के रामकावावास निवासी एक युवक ने दोपहर बाद मजदूरी से घर आकर अपने ही घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर जिंदगी से अलविदा हो गया। अचानक हुई घटना मे युवक को फंदे पर लटकता देख परिजनो के होश उड गए। परिजनो ने तुरंत फंदे से उतरकर राजकीय अस्पताल तखतगढ पहुचाया।सचना पर तखतगढ थाना हेड कांस्टेबल पदमाराम मय पुलिस जाप्ता अस्पताल पहुचे और प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक रामकावावास निवासी श्रवण कुमार पुत्र अचलाराम सोनल द्वारा अपने ही घर में दोपहर बाद फंदे पर लटक आत्महत्या करने का मामला बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है गुरुवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी

चाय बने तब बुलाने का कहकर घर मे जाकर लगाई कुंडी और लटका फंदे पर

रिश्ते में मृतक के काका ने बताया कि श्रवण कुमार अनमैरिड है जो मजदूरी करता है। बुधवार सुबह मृतक की माता पीहर गई थी और पिताजी पेंटिंग कार्य पर गए थे। मृतक श्रवण कुमार दोपहर 3:00 बजे घर आया और मेरे घर से चाबी लेकर अपने घर गया और कहां की चाय बने तब मुझे बुलाना। शाम 4:00 बजे जब चाय पीने के लिए बुलाने गए तो दरवाजे के अंदर की कुंडी लगा रही थी। तब पास में खिड़की से देखा तो फंदे पर लटकता दिखाई दिया। जिस से तुरंत नीचे उतार कर राजकीय अस्पताल तखतगढ पहुचाया। जहा प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित किया और पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी अस्पताल पहुची पुलिस ने शव मोर्चरी मे रखवाया है।

Previous Post

जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल गुरुवार से

Next Post

सांचौर-युवक की नर्मदा नहर में डूबने से मौतःप्रत्यक्षदर्शियों ने कहा-खुद ही सड़क पर बाइक खड़ी कर नहर में कूद गया, पुलिस कर रही जांच

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page