• April 15, 2026

पाली के युवा समाजसेवी श्रेयांश त्रिवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 16 को

PALI SIROHI ONLINE

पाली में 16 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन

पाली के युवा समाजसेवी स्वर्गीय श्रेयांश त्रिवेदी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कृष्णा विद्या मंदिर, सोमनाथ रोड, पाली में आयोजित होगा।

समाजसेवी रोहित मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रेयांश त्रिवेदी पुत्र जयशंकर त्रिवेदी की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन श्रेयांश त्रिवेदी स्मृति समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विप्र फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति, कृष्णा केंद्र तथा कान्य कुंज ब्राह्मण विकास समिति का सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page