PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन/खीमाराम मेवाडा
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 281 दिनांक 26.08.2023 धारा 8/15,25,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में डोडा पोस्त की सप्लाई मंगवाने वाला अभियुक्त जसाराम पुत्र राउराम जाति जाट निवासी भीमरलाई फांटा पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा करीब दो वर्ष से फरार चल रहा था, जो अथक प्रयास करने के बावजुद भी अभियुक्त दस्तयाब नहीं हो रहा था। जिस पर अभियुक्त जसाराम पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 10000/- रूपये का ईनाम जारी किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त जसाराम पुत्र राउराम जाति जाट आयु 28 साल निवासी भीमरलाई फांटा पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा को तकनीकी व मुखबिरान स्त्रोत के आधार पर दस्तयाब कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। जिससे अनुसंधान किया जा रहा हैं।
घटना विवरणः- दिनांक 26.08.2023 को सीताराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय् जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबंदी नेशनल हाईवे नम्बर 62 पर संदिग्ध स्वीफ्ट कार नम्बर जीजे-09-बीएफ-0719 को रोकने की कोशिश की तो चालक द्वारा वाहन को वापिस घुमाकर भागने लगा जिस पर वाहन को घेरा देकर रोका। वाहन में बैठे दो व्यक्ति घबराने लगे इतने में पीछे से आ रहे ट्रक नंबर आरजे 19-जीडी-6834 पर तिरपाल लगा होने से रोककर चैक किया गया तो तीरपाल के नीचे सफेद पाउडर के कट्टो के नीचे प्लास्टिक कट्टो में डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। मौके से एक अभियुक्त ट्रक से उतरकर भाग गया तथा चार अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर कुल 03 क्विंटल 02 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया जाकर वाहन स्वीफ्ट डिजायर व ट्रक को जब्त किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तः- जसाराम पुत्र राउराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी भीमरलाई फांटा पुलिस थाना पचपदरा जिला बालोतरा।
पुलिस टीमः-
- ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
- दिनेश कुमार कानि नंबर 807 पुलिस थाना सरूपगंज।
3.पुखराज कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज। - विजयसिंह कानि नंबर 72 पुलिस थाना सरूपगंज।
- गोपीलाल कानि नंबर 365 पुलिस थाना सरूपगंज।
- बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरूपगंज।
- फतेहदान कानि नंबर 465 पुलिस थाना सरूगंज।
- तेजाराम कानि नंबर 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
- पुनाराम कानि नंबर 400 पुलिस थाना सरूपगंज।

