PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को मामूली चोट आई है। हादसा सोजत रोड से सोजत सिटी जाते समय सियाट के पास रविवार शाम को हुआ।
मृतक की पहचान उमेश माली (30) के रूप में हुई है। उमेश सोजत रोड के बगड़ी मार्ग पर एक दुकान चलाता था और सोजत सिटी मोड़ भट्टे पर रहता था।
जानकारी के अनुसार, उमेश अपनी दुकान का काम पूरा करने के बाद अपने बेटे के साथ बाइक से सोजत सिटी लौट रहा था। सियाट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सोजत के अस्पताल भिजवाया और मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

