• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम,- किसान परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 15, 2026
in Local
0
तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम,- किसान परेशान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम,- किसान परेशान

एफसीआई गोदाम जालौर के अधिकारियों की मनमानी समय पर ट्रके खाली नहीं होने से तखतगढ़ केंद्र मे चारों तरफ गेहूं से भरे कट्टो का भरमार

केंद्र पर बारदानों की भारी कमी और ट्रैक्टर खड़े रहने की जगह तक नहीं होने से बार-बार तुलाई कार्य हो रहा बंद

तखतगढ 15 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) 4 अप्रैल को सांडेराव-तखतगढ़ में भारतीय खाद्य निगम अजमेर मंडल द्वारा लगातार दूसरी बार (MSP) गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ होने के 12 दिनो मे ही अव्यवस्थाओं का आलम बनने से कमांड क्षेत्र के किसानो को भारी परेशानीयो का सामना करना भारी पडता दिखाई देने लगा है। बुधवार को अव्यवस्था की भनक लगते ही मीडियाकर्मी सिचाई विभाग डाक बंगला परिसर मे खरीद केंद्र पर पहुचे तो खरीद केंद्र परिसर के चारो तरफ गेहु से भरे कट्टो का भरमार और ढेर लगे थे। और कही भी ट्रेक्टर टोली के खडे रखने तक जगह नही है। यानी तखतगढ केंद्र से समय पर माल नही उठाने एव बारदानो की भारी कमीयो से साथ साथ खरीद केंद्र पर कैपेसिटी नही बढाने से कर्ई किसान चिंतित नजर आए है।

किसानो का कहना है। की जब यहा से गेहु खरीद के बाद माल ट्रक मे लोड होकर एफसीआई गोदाम जालौर पहुचने पर वहा एफसीआई के अधिकारियों की मनमानी से दो दो दिन तक समय पर ट्रके खाली नहीं करवानै से तखतगढ़ केंद्र मे चारों तरफ गेहूं से भरे कट्टो का भरमार लग चुका है। जिस से यहा अब गेहु विक्रय के लिए आने वाले किसानो को ट्रैक्टर खड़े करने की कोई जगह नही है। साथ ही केंद्र पर इस बार बारदानो की भी भारी कमी होने से कई बार गेहु तुलाई कार्य को बंद करना पडता है। तो कई किसान गैहु खरीद की केपीसीटी नही बढाने से परेशान नजर आए।

पहले और अब बारदानो की कमी का अन्तर

किसानो ने बताया की जब पिछले वर्ष 2025- 26 मे पहली बार तखतगढ मे एमएसपी खरीद केंद्र का शुभारंभ हुआ था।तब एक साथ 50 हजार बारदानो के बंडल पहुचते थे। जबकी इस साल दुसरी रात शुभारंभ हुआ आज 12 दिन है। जिस मे रोजाना टुकडो मे कभी 5 हजार तो कभी 3 हजार बारदान ही पहुचते है। वैसे रनींग मे प्रति दिन 3 हजार कट्टो मे तुलाई होती है। समय पर बारदानो की व्यवस्था भी नही होने से कई बार तुलाई कार्य को बन्द करना पडता है। जिस से हर किसान को परेशानीयो का सामना करना पड रहा है।

इनका कहना है-

तखतगढ़ में 4 अप्रैल को एमएसपी खरीद केंद्र शुरू हुआ था। अब तक 12000 कट्टो की तुलाई हुई है। जिसमें 70 किसने के गेहूं की तुलाई होने पर उनका भुगतान भी हो चुका है। केंद्र का शुभारंभ होने के अब तक 12 दिन में 4000 कट्टे एफसीआई जालौर डिस्पैच कर दिए हैं। वर्तमान में खरीद केंद्र पर 8000 कट्टे मौजूद है। फिलहाल केंद्र पर 3000 बारदान मौजूद है आवश्यकता के अनुसार बारदान पहुच रहे हैं। इसमें पहले झूठ के बारदान आते थे अब यूई टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टिक के बारदान आ रहे हैं। एफसीआई जालौर मे धीमी रफ्तार से ट्रक खाली हो रहे है। उसका भी जल्द समाधान किया जाएगा।

दिलीप स्वामी – क्वालिटी निरीक्षक – एमएसपी खरीद केंद्र तखतगढ़

Previous Post

तखतगढ-शिक्षा में बिना निस्स्वार्थ भाव से सहयोग कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करें

Next Post

तखतगढ-श्री तख्त बिहारी राज ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर 16वी वर्षगांठ पर धूमधाम से चढ़ाई ध्वजा

Next Post
तखतगढ-श्री तख्त बिहारी राज ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर 16वी वर्षगांठ पर धूमधाम से चढ़ाई ध्वजा

तखतगढ-श्री तख्त बिहारी राज ठाकुर जी जिणोद्वार मंदिर 16वी वर्षगांठ पर धूमधाम से चढ़ाई ध्वजा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page