PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में बेटी से मिलने उसके ससुराल जा रहे पिता की बीच रास्ते अचानक हार्ट अटैक आ गया। बाइक रोकन वे सड़क पर नीचे गिर गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू की।
जालोर जिले के भाद्राजून थाने के SHO लालाराम ने बताया कि पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के मानपुरी भाकरी निवासी 46 साल के अर्जुनलाल पुत्र जस्साराम सरगरा शुक्रवार को बाइक लेकर जालोर जिले के बाला गांव अपनी बेटी मधु के ससुराल उससे मिलने के लिए पाली से निकले। भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा के पास कच्चे रास्ते पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्होंने बाइक रोकी लेकिन नीचे गिर गए। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए भाद्राजून हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी बॉडी में कोई गंभीर चोट नहीं आई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका पहले से हार्ट का इलाज चल रहा था। संभवत अटैक आने से ही उनकी मौत हुई। मौत का पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर सामने आएंगा।
मृतक थे होमगार्ड जवान
अर्जुनलाल समाज सेवा के कार्य में आगे रहते थे। वे होमगार्ड जवान भी थे। यातायात पुलिस में ज्यादातर ड्यूटी करते नजर आ जाते थे। हादसे में उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिजन और परिचित भी भाद्राजून हॉस्पिटल पहुंचे। अचानक हुए इस हादसे में मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि अर्जुन अब इस दुनिया में नहीं रहे।

