नाडोल-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव मनाया
PALI SIROHI ONLINE
मुकेश डाबी
नाडोल-डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव मनाया
नाडोल कस्बे के अम्बेडकर सर्किल पर परम श्रद्धेय भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती आशापुरा माता दरवाजा,पतालियां बस स्टेण्ड ,रत्न चौराया से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक निले झण्डे लहराते हुए रैली निकाल कर जय भीम के जयकारों के साथ मनाई गई।
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व नहीं बल्कि सामाजिक न्याय समानता और मानव अधिकारों के सशक्त प्रतीक है।उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा वह शक्ति है जो समाज में परिवर्तन ला सकती है उनका अमर संदेश शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो आज भी हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनो।
इस अवसर पर टिकमचंद भटनागर,प्रमोद कुमार,भवानिसिह उप प्रशासक,के के शाह,ललित कुमार,ढगलाराम सरगरा,मदन सिंह,कानाराम,प्रविण माली,गिरधारीलाल,जे के बावल,नारायणलाल,गेनाराम,समाराम,लक्ष्मण लाल,भेराराम,मानाराम,जितु,प्रविण जोशी,जितु भटनागर,मांगीलाल,भोलाराम परिहार,रतन भटनागर,कल्पेश,भीम आर्मी भारत एकता मिशन ,महिला शक्ति सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुकेश डाबी नाडोल
