PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली। ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन पर बालराई और ढोला में रोडवेज बसों का स्थायी बस स्टैंड घोषित,
ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के समक्ष उठाई थी मांग
रोडवेज के पाली आगार के मुख्य प्रबंधक ने जारी किए आदेश
तखतगढ 30 दिसंबर (खीमाराम मेवाठा) ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन पर ग्रामीणों की मांग एवं स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के आदेश पर ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन पर स्थित बालराई व ढोला गांव में राजस्थान रोडवेज की बसों के ठहराव के लिए स्थायी बस स्टेंड घोषित किया गया है। इस संबंध में पाली आगार के मुख्य प्रबंधक मोहनलाल मीणा ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कार्यालय आदेश जारी कर समस्त रोडवेज चालकों/परिचालकों को पाबंद किया है कि वे इन दोनों बस स्टैंड पर बसों का ठहराव सुनिश्चित करें, आदेश की अवहेलना पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
आपको बता दें सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के बालराई व ढोला गांव के बस स्टैंड को मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम पाली ने स्थायी बस स्टैंड घोषित किया है। इस संबंध में स्थानीय ग्राम वासियों ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के समक्ष मांग रखी थी। कुछ माह पूर्व ही इन्हीं बस स्टैंड को प्रार्थना बस स्टैंड भी घोषित करवाया था और अब स्थायी बस स्टैंड को घोषित किया गया है।
स्थायी बस स्टैंड घोषित करवाने पर बालराई सरपंच केसाराम कुमावत, ढोला सरपंच मेघाराम परमार, लक्ष्मी सीरवी ढोला, भावेश प्रजापत बालराई, मोहन सिंह बालराई, भूराराम कुमावत बालराई, विमला देवी पंचायत समिति सदस्म ढोला भरत जैन ढोला, भीमाराम चौधरी, धनसिंह ढोला, नारायणसिंह ढोला, धन्नाराम ढोला, प्रवीण कुमावत बालराई, शेषाराम कुमावत बालराई सहित अन्य ग्राम वासियों ने मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया है।
सर्विस रोड से आवागमन प्रस्थान हेतु बस चालकों को किया पाबंद
पाली आगार के मुख्य प्रबंधक ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली से सिरोही मार्ग पर स्थित गुंदोज ढोला, बालराई, बिरामी एवं नेतरा में सर्विस रोग रोड से रोडवेज बसों के आगमन प्रस्थान हेतु चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी है। साथ ही चेताया है कि यदि सर्विस रोड से रोडवेज बसों के आने-जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपकों बता दें इन गांवों के यात्रियों को सर्विस रोड से बसें नहीं आने-जाने से परेशानी हो रही थी। इसी समस्या से ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री कुमावत को जनसुनवाई के दौरान अवगत कराया था।
इसके बाद मंत्री कुमावत ने मासिक जिला स्त्रीय बैठक में रोडवेज के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए तो इसकी पालना में मुख्य प्रबंधक पाली ने मंत्री के आदेशों की पालना में सख्म निर्देश जारी किए हैं।

