PALI SIROHI ONLINE
फालना वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति फालना खुडाला की मासिक बैठक प्रतापराम राठौड को सभापति मनोनीत कर अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न हुई। मीटिंग में “अरावली बचाओ-जीवन बचाओ” अभियान के तहत चर्चा हुई। चर्चा के दौरान चंपालाल भाटी ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि अरावली पर्वत श्रृंखला 692 किलोमीटर लंबी है जो गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में फैली हुई है।
इसके प्रति हेक्टेयर में 20 लाख लीटर भूजल पुनर्भरण की अपार क्षमता है।अपनी ऊंचाई के कारण मरुस्थलीय रेतीली हवाएं मैदानी इलाकों तक नहीं पहुंच सकती है। माननीय उच्चतम न्यायालय की ओर से हाल ही में अरावली पर्वत माला श्रृंखला से जुड़े प्रावधान के अनुसार अरावली की 100 मीटर से कम ऊंचाई की पहाड़ियों को संरक्षण से बाहर रखा गया है एवं दो पहाड़ियों के बीच 500 मीटर की दूरी बताई गई है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यहां खनन और वनों की कटाई बढ़ सकती है जिससे रेगिस्तान फेल कर हरियाणा, गुजरात और दिल्ली तक आ जाएगा। यदि यह पर्वतमाला न हो तो तेंदूए, सियार, भेडियो जैसे हजारों वन्य जीव एवं हजारों वनस्पतियां लुप्त हो जाएगी और बनास, लूणी, साहिबी जैसी नदियां सूख सकती है। इस पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा निर्णय लिया गया कि भारत सरकार और राज्य सरकार को ज्ञापन देकर मांग की जाए कि उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को संरक्षण प्रदान करें।
सुख सिंह खंगारोत ने वरिष्ठ नागरिक सामूहिक यात्रा भ्रमण में विचार व्यक्त किया इसके लिए कुछ ही दिनों में भ्रमण की योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक कार्यालय के लिए जमीन आवंटन के बारे में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के आवास पर सामूहिक रूप से जाकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
जसवंतसिंह देवड़ा ने सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के बारे में अपने विचार रखें। मनोनीत सभापति प्रतापराम राठौड ने 70 वर्ष उम्र तक के पेंशनधारी वरिष्ठ नागरिकों को बैंक में पेंशन खाता खोलने की सलाह दी एवं इससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर मानसिंह देवड़ा,सांसद प्रतिनिधि रमेश शाह, मांगीलाल वैष्णव, रामप्रसाद गुर्जर, नैनसिंह पंवार, हाजी सत्तारभाई पठान, गोविंदसिंह गहलोत, सुरेश धनिक, भोपालसिंह राव, वरदीचंद मालवीय, देवीसिंह गहलोत, मोहम्मद शाकिर, अर्जुन सिंह, बाबूलाल माली, नारायणलाल गर्ग एवं गणमान्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन सुख सिंह खंगारोत ने किया।
