PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली | राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ पाली के नेतृत्व में सोमवार को नेहरू उद्यान में बैठक कर रैली निकालेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रायरा ने बताया कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन सरकार के 2 वर्ष बीतने के बाद भी नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की। आहत राजस्थान के 23749 पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक आंदोलन करेंगे ।
रायरा बताया कि हर सरकार सत्ता में आने से पहले संविदा कर्मियों से नियमितीकरण का वादा करती है लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उनको स्थाई रोजगार नहीं दिया है। जिला संरक्षक जालम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 29 दिसंबर सोमवार को राजस्थान के 33 जिलों में सरकार के खिलाफ चेतावनी भरी रैली निकालकर नियमितीकरण की मांग की जाएगी। पाली जिले के 900 के लगभग पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक नेहरू उद्यान में मीटिंग आयोजित कर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम के ज्ञापन देंगे।

